कोलकाता: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम बंगाल सरकार 26 सितंबर से शुरू होने वाली दुर्गा पूजा की छुट्टियों से पहले ही राज्य के कर्मचारियों को सितंबर के वेतन का भुगतान करेगी। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

राज्य के वित्त विभाग ने मंगलवार को एक सर्कुलर जारी कर बताया कि कर्मचारी को सितंबर माह का वेतन 24 और 25 सितंबर मिलेंगे। इसमें केवल नियमित वेतन ही नहीं, बल्कि अनुदान, मजदूरी, पारिश्रमिक, छात्रवृत्तियां और मानदेय भी शामिल होंगे।

इसमें कहा गया है कि हालांकि, इस महीने की पेंशन की राशि एक अक्टूबर को खातों में जमा कराई जाएगी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘यह निर्णय कर्मचारियों को बंगाल के सबसे बड़े त्योहार से पहले वित्तीय राहत देने के लिए लिया गया है।”

राज्य सरकार ने ‘लक्ष्मीर भंडार’ और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) भी एक अक्टूबर को लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा करने की घोषणा की है। दुर्गा पूजा इस वर्ष 28 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाई जाएगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version