नयी दिल्ली: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने पेरिस में फैशन ब्रांड लुई वीटॉन के ‘समर 2025’ शो के लिए लोकप्रिय संगीतकार फैरेल विलियम्स के साथ मिलकर एक पंजाबी गाना तैयार किया है। ‘यारा’ शीर्षक वाले इस गीत की प्रस्तुति गायक रोमी ने दी, जिसकी धुन पंजाबी और संगीत समकालीन था।

सितारों से सजे इस संगीत कार्यक्रम में मंगलवार को गीत की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। रहमान ने एक बयान में कहा, ह्लफैरेल के साथ मिलकर काम करना और इस अविश्वसनीय लुई विटॉन शो के अनुभव का हिस्सा बनना वास्तव में यादगार था। संगीत को फैशन और वैश्विक संस्कृति के साथ इतने शक्तिशाली तरीके से जुड़ते देखना हमेशा प्रेरणादायक होता है। इस शो में दुनिया भर की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें बीटीएस सदस्य जे-होप और संगीत सुपरस्टार बेयोंसे शामिल थीं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version