बेंगलुरु: एअर इंडिया एक्सप्रेस एक जून से बेंगलुरु और काठमांडू के बीच रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बैंकॉक और फुकेत जैसे कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय स्थलों में हमारे हालिया विस्तार की अगली कड़ी के तहत यह नया मार्ग निर्धारित किया गया है।’’ विमानन कंपनी की वेबसाइट और अन्य प्रमुख मध्यमों से बुंिकग अब शुरू हो गई है जिसमें ‘एक्सप्रेस लाइट’ के लिए शुरूआती किराया 8,000 रुपये और ‘एक्सप्रेस वैल्यू’ के लिए 8,500 रुपये है।

बेंगलुरु से यह उड़ान रोजाना सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी और वापसी में काठमांडू से सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी। इस नए मार्ग से अमृतसर, भुवनेश्वर, दिल्ली, गोवा, ग्वालियर, ंिहडन, हैदराबाद, इंदौर, जम्मू, जयपुर, कोझीकोड समेत भारत के 20 शहरों से बेंगलुरु के रास्ते काठमांडू के लिए एक ठहराव वाली यात्रा संभव होगी। विज्ञप्ति के अनुसार, बेंगलुरु के रास्ते एक ठहराव वाली यात्रा दो अंतरराष्ट्रीय शहरों अबू धाबी और दम्माम से भी उपलब्ध है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version