नयी दिल्ली. एअर इंडिया ने नेपाल में सरकार विरोधी जबरस्त प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को दिल्ली से काठमांडू के बीच चार उड़ानें रद्द कर दीं. काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मंगलवार को अस्थायी रूप से बंद किये जाने के बाद इंडिगो और नेपाल एअरलाइन ने अपनी-अपनी उड़ानें रद्द कर दीं. एक सूत्र ने बताया कि काठमांडू हवाई अड्डे पर पहुंचने पर परिसर से धुआं निकला देख एअर इंडिया का एक विमान मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया.

विमानन कंपनी ने एक बयान में बताया, “काठमांडू में मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग पर उड़ान भरने वाली एआई2231/2232, एआई 2219/2220, एआई 217/218 और एआई 211/212 उड़ानें आज (मंगलवार) के लिए रद्द कर दी गईं. हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और आगे की जानकारी साझा करेंगे.” एअर इंडिया दिल्ली और काठमांडू के बीच प्रतिदिन छह उड़ानें संचालित करती है. नेपाल में सरकारी विरोधी जबरदस्त प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version