नयी दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना में लोगों की मौत से वह बेहद दुखी हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहा ‘बोइंग 787-8’ विमान 12 जून को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मेडिकल कॉलेज परिसर में जा गिरा जिससे विमान में सवार 241 लोगों, जमीन पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों और कई अन्य की मौत हो गई।

बच्चन ने अपने व्यक्तिगत ‘ब्लॉग’ पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, ‘‘एअर इंडिया विमान दुर्घटना से बेहद दुखी और व्यथित हूं… लोगों की मौत पर सहानुभूति व्यक्त करता हूं।’’

अभिनेता ने दुर्घटना की ‘‘पारदर्शी जांच’’ की मांग की। बच्चन के अलावा शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा जोनास, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन और करण जौहर सहित कई हस्तियों ने भी इस घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version