Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ईरान में फंसा भारतीय पर्यटक अजरबैजान सीमा पर पहुंचा लेकिन मुश्किलें अभी भी बरकरार
International

ईरान में फंसा भारतीय पर्यटक अजरबैजान सीमा पर पहुंचा लेकिन मुश्किलें अभी भी बरकरार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 18, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ईरान में फंसा भारतीय पर्यटक अजरबैजान सीमा पर पहुंचा लेकिन मुश्किलें अभी भी बरकरार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. संघर्ष प्रभावित ईरान में फंसे भारतीय पर्यटक फाल्गुनी डे तेहरान से 500 किलोमीटर की जोखिम भरी सड़क यात्रा करने के बाद अजरबैजान से लगती अस्तारा सीमा पर जैसे-तैसे मंगलवार शाम को पहुंच गए, लेकिन स्वदेश पहुंचने में आ रही परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं. डे को सीमा पार कर अजरबैजान जाने और बाकू पहुंचने के लिए आवश्यक जटिल कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी. बाकू से उनकी घर लौटने की योजना है.

डे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को भेजे ‘वॉयस मैसेज’ (श्रव्य संदेश) के जरिए कहा, ”मैं यह यात्रा कर तेहरान में बमों से बचने में कामयाब हो गया लेकिन अब मैं ईरान की अस्तारा सीमा पर फंस गया हूं क्योंकि अजरबैजान के प्राधिकारी मुझे सरकार द्वारा जारी विशेष प्रवासन कोड के बिना उनके देश में आने नहीं दे रहे और मेरा ई-वीजा इस मामले में किसी काम का नहीं है.” कोलकाता के कॉलेज प्रोफेसर ने कहा, ”मेरी स्थिति के बारे में लाख समझाने के बावजूद मुझे बताया गया कि मुझे वह कोड मिलने में कम से कम एक पखवाड़ा और लगेगा. मुझे नहीं पता कि मैं ईरान में इतने लंबे समय तक कैसे जीवित रह पाऊंगा.” उत्तर-पूर्वी ईरान में कैस्पियन सागर के पास स्थित अस्तारा से बाकू स्थित किसी होटल के कमरे तक सुरक्षित पहुंचने के लिए 300 किलोमीटर की अतिरिक्त यात्रा करना डे के लिए आसान नहीं है.

डे की स्थिति के बारे में पीटीआई-भाषा ने मंगलवार को खबर प्रसारित की थी. डे दक्षिण कोलकाता स्थित एक महिला क्रिश्चियन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं और शौकिया तौर पर एक पर्वतारोही भी हैं. वह ईरान की राजधानी के उत्तरपूर्वी किनारे पर 5,610 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एशिया की सबसे ऊंची ज्वालामुखी चोटी ‘दामावंद’ को फतह करने के उद्देश्य से पांच जून को तेहरान गए थे लेकिन वह इजराइली मिसाइल हमलों के कारण वहीं फंस गए.

डे ने कहा, ”मैं इस समय शारीरिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह से थक चुका हूं. साथ ही मेरे पास पैसे नहीं हैं और घर पहुंचने को लेकर अनिश्चितता की स्थिति मुझे परेशान कर रही है. ऐसा लगता है कि सुरक्षित निकलने के मेरे सारे प्रयास और मेरे परिवार एवं दोस्तों द्वारा खर्च किया गया पैसा बेकार हो गया है.” डे ने बताया कि कोलकाता से उनके परिवार ने बाकू के होटल में कमरा आरक्षित कराया था जिसमें डे को बुधवार सुबह पहुंचना था, लेकिन सीमा चौकी पर जटिलताओं के कारण वे सीमा पार नहीं कर पाए और उन्हें आरक्षण रद्द कराना पड़ा.

उन्होंने कहा, ”यहां तक ??कि बाकू से मुंबई जाने वाली जिस उड़ान के लिए मैंने टिकट आरक्षित किया था, उसे भी चारों ओर अनिश्चितताओं की स्थिति के कारण रद्द कराना पड़ा है.” डे ने कहा, ”तेहरान में किसी ने भी मुझे यह नहीं बताया था कि मेरा ई-वीजा जमीन के रास्ते अजरबैजान जाने के लिए पर्याप्त नहीं है और मुझे खास तौर पर इस तरह की युद्ध स्थिति में इस विशेष प्रवासन पास कोड की भी जरूरत है. मैंने समय बर्बाद किए बिना इस कोड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी लेकिन प्राधिकारियों ने मुझे ई-मेल के जरिए जवाब दिया कि इस प्रक्रिया को पूरा होने में कम से कम 15 दिन लगेंगे.”

उन्होंने कहा, ”मैं ऐसी जगह पर इतने लंबे समय तक कैसे इंतजार कर सकता हूं? यहां विदेशियों की लंबी कतार है और उनके पास हर तरह के वीजा हैं. मैं उन्हें अपने-अपने वतन लौटने के लिए सीमा पार करते हुए देख सकता हूं लेकिन मेरे जैसे भारतीयों को बताया गया है कि सीमा पार करने के लिए हमारे पास प्रवासन कोड होना अनिवार्य है.” डे पर हालांकि मंडरा रहे इन काले बादलों के बीच उनके लिए राहत की एक बात यह है कि उन्हें अपने दोस्तों, परिवार और उस दूर देश में अजनबियों से भी लगातार मदद मिल रही है.

डे ने कहा, ”कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति शांता दत्ता लगातार मेरे संपर्क में हैं. वह दूतावास और अधिकारियों से संपर्क करने में मेरी मदद कर रही हैं ताकि मैं (ईरान से) सुरक्षित बाहर निकल सकूं. पर्वतारोही देबाशीष बिस्वास भी मेरी मदद कर रहे हैं. तेहरान में भारतीय दूतावास की सांस्कृतिक शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी बलराम शुक्ला भी मेरी सहायता कर रहे हैं.” उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तेहरान और बाकू दोनों में दूतावास के अधिकारी ईरान में फंसे भारतीयों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, ”मैं जिस विशेष परिस्थिति में फंसा हुआ हूं, उसे देखते हुए दूतावासों ने अब मेरे दस्तावेज अजरबैजानी प्राधिकारियों को भेज दिए हैं ताकि मैं इस देश से बाहर निकल सकूं.” डे ने बताया कि उन्हें तेहरान से अस्तारा जाते समय भोजन, शौच, ईंधन आदि के लिए कार को कई बार बीच में रोकना पड़ा.

डे ने कहा, ”ईरान में कार में ईंधन भराने की सीमा तय है. निर्धारित सीमा से अधिक ईंधन भरवाना संभव नहीं है इसलिए हमें टैंक भरवाने के लिए कई बार रुकना पड़ा.” डे ने कहा कि वर्तमान अनिश्चितता को देखते हुए अब वह आठ घंटे की यात्रा कर आर्मेनिया सीमा तक जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं ताकि वह वहां से सीमा पार कर ईरान से बाहर निकल सके.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिल्ली पुलिस ने इंजीनियर से साइबर ठग बने कुख्यात अपराधी को जामताड़ा से किया गिरफ्तार
Next Article अहमदाबाद विमान दुर्घटना : डीएनए जांच से 208 मृतकों की पहचान हुई, 170 शव परिजनों को सौंपे गए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.