दुबई. ईरान ने 2018 में हुये हमले के बाद गिरफ्तार किये गये इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के नौ आतंकवादियों को फांसी दे दी है.
ईरानी न्यायपालिका की समाचार एजेंसी मिजान ने मंगलवार को फांसी पर लटकाये जाने की घोषणा की. एजेंसी ने यह भी कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने इन दोषियों की फांसी की सजा को बरकरार रखा था.

इसमें बताया गया है कि आतंकवादियों को देश के पश्चिमी क्षेत्र में ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के साथ संघर्ष के बाद हिरासत में लिया गया था. इस संघर्ष में तीन जवान और इस्लामिक स्टेट समूह के कई आतंकी मारे गए थे. अधिकारियों ने बताया कि देश के पश्चिमी हिस्से में रिवोल्यूशनरी गार्ड के जवानों ने आतंकियों के ठिकाने को घेर लिया था और वहां से 50 मशीनगन समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया था. ईरान में फंदे से लटका कर मौत की सजा दी जाती है.

आतंकी समूह ने 2014 में स्वघोषित खलीफा के तहत सीरिया और इराक के बड़े भूभाग पर कब्जा कर लिया था, जहां से बाद में अमेरिका की अगुवाई वाली फौज ने उन्हें खदेड़ दिया था. इस समूह ने इससे पहले जून 2017 में तेहरान में संसद और अयातुल्ला रूहोल्लाह खामैनी की कब्र पर हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version