राष्ट्रवाणी: रायपुर, 22 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में शुरू की गई सीएम हेल्पलाइन 1076 अब प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों के लिए भी अपनी समस्याओं का समाधान पाने का भरोसेमंद माध्यम बन रही है। सुकमा जिले के ग्राम चिकपाल निवासी मेश्राम धारावत के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 ऐसी ही उम्मीद लेकर आई। धारावत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही हैं। उनके आवास की दूसरी किस्त का भुगतान लंबित था। भुगतान में देरी होने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि धारावत का आवास निर्धारित स्तर तक पूरा हो चुका है और वे दूसरी किस्त के लिए पात्र हैं। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दूसरी किस्त के भुगतान के लिए एफटीओ जनरेट किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की दूसरी किस्त की राशि सीधे मेश्राम धारावत के बैंक खाते में अंतरित कर दी गई। संबंधित अधिकारी ने हितग्राही को इसकी जानकारी दी। राशि प्राप्त होने के बाद श्री धारावत की शिकायत का निराकरण कर दिया गया।

मेश्राम धारावत की कहानी बताती है कि सीएम हेल्पलाइन 1076 अब केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध और पारदर्शी समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। अब प्रदेश के दूरस्थ और अंतिम छोर पर बसे नागरिक भी केवल एक फोन कॉल के माध्यम से अपनी समस्या शासन तक पहुंचा सकते हैं। शिकायत पर संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है और समाधान के बाद शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी भी दी जाती है।

सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से मेश्राम धारावत को मिली राहत यह साबित करती है कि सुशासन अब केवल राजधानी और बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version