ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में जालसाजों ने एक व्यक्ति के दस्तावेजों के आधार पर कई बैंक में खाते खोले और 7.64 करोड़ रुपये का धनशोधन किया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर वागले एस्टेट पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश), 316(2) (आपराधिक विश्वासघात), 318(4) (धोखाधड़ी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वैध व्यवसाय होने का दावा करने वाले आरोपी को चालू बैंक खातों की आवश्यकता थी और उसने उसके और अन्य पीड़ितों के नाम पर खोले गए प्रत्येक खाते के लिए 5,000 रुपये देने का वादा किया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पीड़ित को यह कहकर आश्वस्त किया कि इन बैंक खातों का इस्तेमाल धन हस्तांतरण के लिए किया जाएगा, लेकिन बाद में उसे पता चला कि इनका उपयोग फर्जी कंपनी की आड़ में अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने कई बैंकों में 75 से अधिक खाते खोले और अक्टूबर 2023 से मई 2025 के बीच 7.64 करोड़ रुपये का धनशोधन किया। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version