इंफाल. मणिपुर में 2023 में ‘दंगाई भीड़’ द्वारा 11 पुलिसर्किमयों की हत्या की गई थी. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक रपट में यह बात सामने आई. पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मई 2023 से इंफाल घाटी में मेइती समुदाय और आस-पास की पहाड़ियों में रहने वाले आदिवासी कुकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष चल रहा है. उग्रवादियों द्वारा 2023 में कुल 24 नागरिक मारे गए थे.

रपट में कहा गया है, “2023 में ड्यूटी के दौरान पंद्रह पुलिस र्किमयों की मौत की सूचना मिली, जिसमें 11 की मौत दंगाई भीड़ के हाथों हुई.” इसमें कहा गया है कि गोलीबारी में 24 नागरिक उग्रवादियों द्वारा मारे गए, जो 2023 में देश में “सबसे अधिक” है. एनसीआरबी आंकड़ों से पता चला है कि उस वर्ष दंगों के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में छह लोगों की मृत्यु हुई. मणिपुर में 2023 में पूर्वोत्तर में सबसे अधिक 14,427 हिंसक अपराध भी दर्ज किए गए.

रपट में कहा गया है कि मणिपुर में अदालतों द्वारा मामलों के निपटान के संदर्भ में 2023 में 247 मामले सुनवाई के लिए भेजे गए जबकि 5,594 मामले पिछले वर्षों से अब तक विचाराधीन है. मई 2023 से मणिपुर में कुकी और मेइती के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version