राष्ट्रवाणी, 30 मई 2026। नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का पुनर्गठन किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एएनटीएफ में नई पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सुनील दास और उप निरीक्षक अतुलेश राय को एएनटीएफ में यथावत रखा गया है। वहीं एएसआई जयदेव साहू भी एएनटीएफ में कार्यरत रहेंगे। एसीसीयू में पदस्थ एएसआई जसवंत सोनी को एएनटीएफ में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा आरक्षक प्रदीप यादव (थाना खमतराई), प्रदीप साहू (यातायात), महेंद्र वर्मा (थाना सिविल लाइन), अंकुश नंदा (थाना राजेंद्र नगर), सुमीत राणा (थाना तेलीबांधा), महेंद्र पाल साहू (थाना खम्हारडीह) तथा राजकुमार देवांगन (एसीसीयू) को एएनटीएफ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का यह पुनर्गठन मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध कारोबार और नशे के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
गौरतलब है कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चला रही है। एएनटीएफ के पुनर्गठन को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Trending
- सोना-चांदी हुआ सस्ता, रिकॉर्ड तोड़ गिरावट से खरीदारों में खुशी – |
- शोभा डे का रणवीर सिंह के समर्थन में बड़ा बयान, ‘डॉन 3’ विवाद में साजिश की आशंका – |
- SAIL ने एक बड़े फेरबदल में केंद्रीय विपणन कार्यालय से 23 अधिकारियों का स्थानांतरण किया – भारतीय PSU
- बढ़ती गैस खरीद लागत के बीच एमजीएल ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतें फिर से बढ़ाईं – भारतीय पीएसयू
- एसईसीएल ने कोयला निकासी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केआरसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए – भारतीय पीएसयू
- दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में अल नीनो के तेजी से मजबूत होने से उत्पन्न जोखिम – भारतीय पीएसयू
- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का पुनर्गठन, 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना
- दर्द की गोली समेत पांच दवाएं अमानक घोषित, बिक्री और वितरण पर तत्काल रोक

