राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कोरबा : ग्राम तेंदुबेदरा के जंगल में मवेशी चराने को लेकर हुआ विवाद बाण चलाने तक पहुंच गया। धान की फसल को हुए नुकसान के बाद मुआवजा देने के बावजूद किसान अपने साथी के साथ धनुष-बाण लेकर पशुपालकों के पास पहुंचा और एक व्यक्ति पर बाण चला दिया। बाण पशुपालक के बाएं कूल्हे में धंस गया।
घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
