बेंगलुरु: दूरसंचार सेवाप्रदाता भारती एयरटेल ने बुधवार को दावा किया कि उसने ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपनी उन्नत धोखाधड़ी पहचान प्रणाली शुरू करने के महज 25 दिन के भीतर कर्नाटक में 1.80 लाख से अधिक ंिलक पर रोक लगाई।

कंपनी बयान के अनुसार, यह पहल कृत्रिम मेधा (एआई)-संचालित धोखाधड़ी पहचान प्रणाली के राष्ट्रव्यापी क्रियान्वयन के हिस्से के रूप में की जा रही है। भारती एयरटेल ने कहा, ‘‘ सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए स्वचालित रूप से सक्षम व उन्नत प्रणाली..एसएमएस, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ई-मेल और अन्य ब्राउजर में ंिलक को स्कैन और फिल्टर करती है।

यह प्रतिदिन एक अरब अरब से अधिक यूआरएल की जांच करने के लिए खतरे से जुड़ी खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करती है और 100 मिलीसेकंड से कम समय में इन संदिग्ध साइट पर रोक लगाती है।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version