राष्ट्रवाणी: सुपरस्टार शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग और हॉलीवुड की मूवी एवेंजर्स डूम्सडे आस-पास ही रिलीज होंगी। किंग वर्सेज एवेंजर्स डूम्सडे (फोटो क्रेडिट- एक्स) एवेंजर्स डूम्सडे और किंग का होगा क्लैश एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान की एक खासियत है कि जब भी उनकी कोई नई फिल्म आने वाली होती है, तो वह सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सवाल-जवाब का एक सेशन रखते हैं।

मंगलवार को भी शाह रुख ने कुछ ऐसा ही किया और आस्क एसआरके (#AskSRK) सेशन के दौरान एक फैन उनसे एवेंजर्स डूम्सडे को लेकर एक सवाल पूछा, जोकि शाह रुख खान की अपकमिंग मूवी किंग के आस-पास ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस पर किंग खान ने क्या कहा आइए जानते हैं। शाह रुख खान के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर रखे गए आस्क एसआरके सेशन के दौरान फैंस ने उनसे तरह-तरह के कई सवाल पूछे।

इस दौरान एक प्रशंसक ने ट्वीट कर लिखा- शाह सर, आपका बेटा अब्राहम पहले डूम्सडे देखेगा या फिर किंग। इस सवाल का जवाब देते हुए शाह रुख खान ने री-ट्वीट कर लिखा है- पहले तो बाप ही आएगा बेटा। किंग खान के इस फनी रिप्लाई को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Pehle to Baap hi ayega beta!!! इसके अलावा शाह रुख खान के इस जवाब ये साफ हो गया है कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की आने वाली फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे की वजह से किंग फिल्म की रिलीज डेट में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बता दें कि एवेंजर्स डूम्सडे को 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

जबकि पठान फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली शाह रुख खान की अपकमिंग मूवी किंग को 24 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी। इस आधार सिनेप्रेमियों को एक वीक के अंदर महा मनोरंजन देखने को मिलेगा। साल 2018 में आई फिल्म जीरो की असफलता के चलते शाह रुख खान करीब पांच तक बड़े पर्दे से दूर रहे थे।

फिर साल 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी बैक टू बैक सफल मूवीज के जरिए किंग खान ने सिनेमा जगत में ऐतिहासक कमबैक किया। अब 3 साल के ब्रेक के बाद फिल्म किंग के जरिए शाह रुख कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version