पणजी. भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने फिडे विश्व कप में पांचवें दौर के पहले मुकाबले में में मैक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्तिनेज से ड्रॉ खेला. पिछले दो मैचों में मार्तिनेज दो उलटफेर करते हुए उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और र्सिबया के अलेक्सी सराना को हरा चुके हैं .

टूर्नामेंट में 206 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमे से 16 ही बचे हैं . अधिकांश खिलाड़ियों ने जोखिम लेने से बचते हुए रक्षात्मक खेल दिखाया . रूस के आंद्रेइ एसिपेंको और अलेक्जेइ ग्रेबनेव के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा . वहीं आर्मेनिया के गैब्रियल र्सिजसियान और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक याकूबोएव ने भी ड्रॉ खेला . जर्मनी के अलेक्जेंडर डोंचेको और वियतनाम के लियेम लि कुआंग की बाजी भी ड्रॉ रही .

इस टूर्नामेंट से अगले कैंडिडेट्स के लिए शीर्ष तीन स्थान आरक्षित हैं और प्रज्ञानानंदा के अलावा कोई अन्य भारतीय अभी तक अगले कैंडिडेट्स में जगह नहीं बना पाया है. कैंडिडेट्स के जरिये ही विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले में डी गुकेश को चुनौती देने वाले खिलाड़ी का निर्धारण होगा .



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version