राष्ट्रवाणी: रायपुर। हनुमान अंश फिल्म को छत्तीसगढ़ सरकार ट्रैक्स फ्री करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि संगठन के लोगों के साथ फिल्म हनुमान अंश देखने जाएंगे। उसके बाद इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लेंगे। चांपा में युवक की पुलिस हिरासत में मौत पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, मामला उनके संज्ञान में है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों के साथ बैठक को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत 12 बिंदुओं पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का बेहतर और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टरों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अधिकारियों को अभियान से जुड़े कार्यक्रमों को ठीक ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version