राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गौवंश के अवैध परिवहन और पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 मवेशियों को बरामद किया है, जिन्हें पिकअप वाहन में ठूस-ठूंसकर भरा गया था। साथ ही तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नगरी-सिहावा मुख्य मार्ग पर देवपुर चौक के पास घेराबंदी की और संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक CG-05 AU-4503 को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में 4 गौवंश मवेशी क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त कराया और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में तानसिंह साहू, भोजराम यादव और करणसिंह यादव शामिल हैं। मामले में सिहावा थाने में अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और 11 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब अवैध पशु परिवहन और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Trending
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया अधिकारियों को साफ संदेश, कहा- जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही… – राष्ट्रवाणी
- फिल्म ‘हनुमान अंश’ को ट्रैक्स फ्री करेगी सरकार, सीएम साय बोले – देखने के बाद लेंगे फैसला, पुलिस हिरासत में मौत पर कही बड़ी बात… – राष्ट्रवाणी
