वाराणसी: बंगलूरू से वाराणसी जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान में सोमवार को एक बड़ी घटना हुई। फ्लाइट में एक यात्री ने विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। यह पूरी घटना तब हुई, जब विमान उड़ान भर चुका था।

बताया गया है कि एआई एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1086 सोमवार को बंगलूरू एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे उड़ी थी। इस दौरान एक यात्री अपनी सीट से उठकर कॉकपिट के दरवाजे के पास पहुंचा और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स आठ अन्य लोगों के साथ सफ कर रहा था। इस घटना के बाद उस शख्स और उसके साथियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंप दिया गया। फ्लाइट की सुरक्षित वाराणसी में लैंडिंग हुई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बाद में इस घटना पर बयान भी जारी किया। विमानन कंपनी ने कहा कि फ्लाइट में किसी भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हुआ था। बयान में कहा गया, “हमें इस घटना को लेकर आईं मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी है। एक यात्री टॉयलेट (लैवेटरी) की खोज करता हुआ कॉकपिट के एंट्री एरिया में घुस गया। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सुरक्षा मानक लगातार अपनी जगह पर हैं और इनका उल्लंघन नहीं हुआ। इस मसले को संबंधित अधिकारियों को बता दिया गया है।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version