नयी दिल्ली: फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ द्वारा निर्मित तथा लक्ष्मीप्रिया देवी के निर्देशन वाली पहली फीचर फिल्म ‘बूंग’ को 2025 के मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में ‘स्पॉटलाइट’ फिल्म के रूप में चुना गया है।

अभिनेता गुगुन किपगेन और बाला हिजाम ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इस संबंध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मणिपुरी ड्रामा फिल्म का महोत्सव के दौरान विक्टोरिया राज्य में प्रीमियर होगा।
देवी ने पूर्व में ‘लक बाय चांस’, ‘तलाश’, ‘पीके’ और मीरा नायर की सीरीज ‘अ सूटेबल बॉय’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है तथा इस फिल्म के साथ वह एक निर्देशक के तौर पर अपनी शुरूआत कर रही हैं।

महोत्सव निदेशक मितु भौमिक लांगे ने कहा, ‘‘हम ‘बूंग’ को इस वर्ष की ‘स्पॉटलाइट’ फिल्म के रूप में विश्व स्तर पर प्रर्दिशत करने को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। यह कहानी लक्ष्मीप्रिया देवी के पदार्पण और भारतीय सिनेमा में पर्दे के पीछे काम कर रही असाधारण प्रतिभाओं की याद दिलाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आईआईएफएम हमेशा नयी आवाज़ों को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और ‘बूंग’ बिलकुल ऐसी ही एक कहानी है जो वैश्विक स्तर पर प्रतिध्वनित होती है।’’ आईएफएफएम का 2025 संस्करण 14 से 24 अगस्त तक मेलबर्न में आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्क्रींिनग, रेड कार्पेट गाला, इंडस्ट्री पैनल और आईएफएफएम पुरस्कारों का कार्यक्रम होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version