राष्ट्रवाणी: रोहित कश्यप, मुंगेली। मित्रता दिवस पर जहां लोग अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर रिश्तों को मजबूत करते हैं, वहीं मुंगेली में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी’ ने इस अवसर को प्रकृति के नाम समर्पित करते हुए 40 पौधों का रोपण किया और उन्हें प्रतीकात्मक रूप से ‘फ्रेंडशिप बेल्ट’ बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। इस अनूठे आयोजन ने यह संदेश दिया कि वृक्ष भी हमारे सबसे सच्चे, निस्वार्थ और जीवनभर साथ निभाने वाले मित्र हैं। संस्था द्वारा ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के दसवें वर्ष के पांचवें चरण के तहत पुलिस लाइन रोड पर नीम, कदम, जामुन, कटहल और गुलमोहर सहित फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। पौधों को फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर उन्हें संरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया। संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल प्राणवायु ही नहीं देते, बल्कि वर्षा, जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन, मिट्टी के कटाव की रोकथाम और जैव विविधता को बनाए रखने में भी उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति मित्रता दिवस पर प्रकृति से दोस्ती निभाने के लिए एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी भी उठाए, तो यही इस दिवस का सबसे सार्थक संदेश होगा। वरिष्ठ सदस्य गिरीश सुथार और कोमल चौबे ने कहा कि अब समय केवल प्रकृति से लेने का नहीं, बल्कि उसे लौटाने का भी है। प्रकृति ने हमें शुद्ध वायु, जल, अन्न और जीवन दिया है, इसलिए हर नागरिक का नैतिक दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने सभी से इस मानसून कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। अभियान के पांचवें चरण के प्रभारी राहुल मल्लाह एवं सह-प्रभारी पवन यादव ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी पूरी जिम्मेदारी से किया जाए। इसी उद्देश्य से संस्था पिछले दस वर्षों से लगातार ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण के साथ-साथ जनजागरूकता का कार्य कर रही है। संस्था का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। कार्यक्रम में संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सह-संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य एवं नगर के पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। मित्रता दिवस पर यह अनूठी पहल लोगों को यह संदेश दे गई कि यदि प्रकृति से सच्ची दोस्ती निभाई जाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हराभरा और सुरक्षित पर्यावरण की अमूल्य सौगात दी जा सकती है।
Trending
- सैमसंग ‘व्यापक सुरक्षा बीमा’ के माध्यम से भारत में ग्राहकों को कैसे धोखा दे रहा है – भारतीय पीएसयू
- 5,850mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले वनप्लस फोन का आया नया वेरिएंट, इतनी है कीमत – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT की तरह अब Grok Bot भी करेगा आपसे बातें, एलन मस्क के एआई चैटबोट में शामिल की वॉइस टेक्नोलॉजी – राष्ट्रवाणी
- Oppo का ये नया 5G फोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च; परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर होगा फोकस – राष्ट्रवाणी
- चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा आईफोन लंगर, जय माता दी लिखने पर मिलेगा फ्री; विजेताओं के लिए होगा लाइव लकी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- 9,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आ सकता है वनप्लस 16, सामने आई डिटेल – राष्ट्रवाणी
- भारतीय मूल के हैकर्स ने Claude की मदद से OpenAI में लगाई सेंध, दो बग की मदद से 72 घंटे में किया हैक – राष्ट्रवाणी
- भाजपा Councillor Resignation News: छत्तीसगढ़ में 8 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से पार्टी छोड़ने का किया दावा, अब जिला अध्यक्ष ने भेजा नोटिस – राष्ट्रवाणी

