राष्ट्रवाणी: न्यूज, पामगढ़ : नशे में धुत स्वराज माजदा चालक ने ग्राम केशला मोड़ के पास लोक निर्माण विभाग का बैरियर तोड़ दिया और बैरियर वाहन में फंसा होने के बावजूद करीब दो किलोमीटर तक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाता रहा। इस दौरान सड़क पर बैठे पशुओं, खड़ी गाड़ियों और राह चलते लोगों को टक्कर मारकर घायल किया। घटना के बाद पामगढ़ पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना नौ अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है। ससहा की ओर से आरोपित चालक मनोज कुमार पटेल (50), आंबेडकर चौक, रामनगर सुपेला, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 07 बीएन 3365 को शराब के नशे में चला रहा था। ग्राम केशला मोड़ के पास लगाए गए लोक निर्माण विभाग के बैरियर को उसने टक्कर मारकर तोड़ दिया। बैरियर वाहन में फंस गया, इसके बावजूद चालक ने वाहन रोकने के बजाय करीब दो किलोमीटर तक उसे दौड़ाता रहा। इस दौरान चालक ने सड़क पर बैठे गाय सहित अन्य पशुओं, आंबेडकर चौक के पास खड़ी गाड़ियों तथा राह चलते आम नागरिकों को लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस में अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान धारा 324(4) बीएनएस, छत्तीसगढ़ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 भी जोड़ी गई। पामगढ़ पुलिस ने आरोपित चालक मनोज कुमार पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version