नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक (43) के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था। बाइक सवार अज्ञात लोगों ने दीपक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस दौरान दीपक की बेटी भी उसके साथ थी, जो घायल हुई है। इस हत्या के पीछे पुलिस को गैंगवार की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह करीब आठ बजे दीपक अपने परिवार के साथ टहलने निकला था। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए और उसपर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे दीपक की मौत हो गई। उसकी बेटी घायल है, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीपक सुबह के समय टहलने निकला था, दो अज्ञात लोग आए और कई राउंड फायरिंग की। दीपक के शरीर पर सात से आठ घाव दिखाई दे रहे हैं। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उसे कितनी गोलियां मारी गईं। मृतक दीपक कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version