गाजा पट्टी: गाजा पट्टी में खाद्य पदार्थों से लदे ट्रकों के आने का इंतजार कर रहे कम से कम 45 फलस्तीनी मारे गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय और एक स्थानीय अस्पताल ने यह जानकारी दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये लोग कैसे मारे गए।

फलस्तीनी नागरिकों का कहना है कि पिछले महीने केंद्र खुलने के बाद से इजराइली सेना ने अमेरिका और इजरायल सर्मिथत सहायता समूह द्वारा संचालित खाद्य वितरण केंद्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रही भीड़ पर बार-बार गोलियां चलाई हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इन घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।

वहीं इजराइली सेना ने पुराने मामले पर कहा था कि उसने संदिग्ध तरीके से सेना के निकट आ रहे लोगों को रोकने के लिए चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version