नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार गाजा की स्थिति को लेकर चुप है ताकि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नाराज न हो जाएं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत सरकार ने कभी इतनी ”नैतिक कायरता” नहीं दिखायी थी.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”ग़ाजा में फलस्तीनी लोगों पर इजराइली प्रशासन द्वारा भयावह अत्याचार लगातार जारी है. जरूरी खाद्यान्न जैसी मानवीय मदद लेने जा रहे लोगों को बेरहमी से मार दिया जा रहा है या उन्हें जान-बूझकर भूखा रखा जा रहा है. यह सुनियोजित रूप से अंजाम दिया जा रहा एक निर्मम जनसंहार है, जिसमें पूरे समुदाय को मिटाने की कोशिश की जा रही है.” उन्होंने आरोप लगाया, ”इसके बावजूद मोदी सरकार पूरी तरह चुप है और प्रधानमंत्री इसलिए पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं ताकि उनके मित्र बेंजामिन नेतन्याहू नाराज न हो जाएं. भारत सरकार ने कभी इतनी नैतिक कायरता नहीं दिखायी.” रमेश ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और अत्यंत निंदनीय है.

उधर, भारत ने गाजा में जारी मानवीय संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वहां संघर्षविराम जरूरी है और यह भी स्पष्ट किया कि ”बीच-बीच में संघर्षविराम” क्षेत्र की जनता के सामने मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए ”पर्याप्त नहीं” हैं. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को हुई एक चर्चा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा, ”आज की बैठक गाजा के मानवीय संकट की पृष्ठभूमि में हो रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version