सूरजपुर। जिले के भैयाथान जनपद क्षेत्र में सरपंच संघ ने खांडापारा सरपंच रामधारी से मारपीट और धमकी के मामले में अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि प्रकाश इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित भास्कर पारा कोल माइंस को लेकर हुए विवाद के दौरान सरपंच के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और धमकी दी गई. पुलिस ने शिकायत के बाद 2 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, बसकरपारा ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रकाश इंडस्ट्रीज के कोयले के अवैध उत्खनन को लेकर प्रदर्शन किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि बिना ग्रामसभा की अनुमति के कोल माइंस का संचालन किया जा रहा है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ग्रामसभा प्रस्ताव की प्रति मांगी. बाद में कंपनी ने प्रस्ताव की कॉपी सौंप दी.

प्रदर्शन में शामिल नरेंद्र साहू ने सरपंच रामधारी को नेपाल के प्रधानमत्री जैसे हालात करने और गांव से भागने की स्थिति करने की धमकी दी थी. इसके बाद कुछ लोगों ने खांडापारा सरपंच के साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था. घटना के विरोध में सरपंच संघ ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। नरेंद्र साहू और हेमंत राजवाड़े के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच जारी है.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version