राष्ट्रवाणी (रायगढ़ ब्यूरो): रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है. ग्राम कोगनारा के रहने वाले धर्मेन्द्र राठिया शनिवार को किसी निजी काम से घरघोड़ा आए हुए थे. रात लगभग 8 बजे जब वे अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी चारभांठा के मुख्य मार्ग पर स्थित प्रतीक्षालय के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पूर्णा गिरी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी भीषण थी कि धर्मेन्द्र उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर और शरीर के कई अन्य अंगों में बेहद गंभीर चोटें आईं.घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और खून से लथपथ युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले गए. हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया. मामले में मृतक के भाई की शिकायत व रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच कर रही है. सोमवार, 02 नवम्बर 2026 सोम, 02 नव. 2026 | 04:12 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी

