अहमदाबाद: अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1337.39 अंक गिरकर 80,354.59 पर खुला। जबकि एनएसई निफ्टी 415.2 अंक गिरकर 24,473 पर खुला। इससे पहले गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 823 अंक गिरकर 81,691.98 अंक पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 253.20 अंक गिरकर 24,888.20 अंक पर आ गया था।

मध्यपूर्व के तनाव से तेल आपूर्ति पर पड़ सकता है असर

यह तीव्र गिरावट इस्राइल के ईरान पर किए गए हमले के बाद आई। इसने व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाएं बढ़ गईं। बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने बताया कि इस्राइल ने जवाबी हमले की आशंका में राष्ट्रीय आपतकाल घोषित किया है, जिससे स्थिति अस्थिर बनी हुई है। अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई में फारस की खाड़ी के तेल आपूर्ति मार्गों को बॉल्क करने का रास्ता चुना तो तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और कीमत बढ़ सकती है। इसके मद्देनजर तेल में तेजी देखने को मिल रही है। साथ ही, सोना और जापानी येन जैसे सुरक्षित निवेश में तेजी है। अमेरिका वायदा और प्रमुख एशियाई सूचकांक में भी तेज गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने जोखिम न लेने का फैसला किया।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से विमानन शेयरों में दिखी गिरावट

इसी बीच गुरुवार को हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने विमानन संबंधित शेयरों में घबराहट बढ़ा दी है। अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गुरुवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में बोइंग के शेयरों में 4.79 प्रतिशत की गिरावट आई। भारतीय एयरलाइन के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। इंडिगो में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और स्पाइसजेट में शुरुआती सत्र में 3.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version