राष्ट्रवाणी: रायपुर: राजधानी रायपुर में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान उस समय भावपूर्ण नजारा देखने को मिला जब उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल पर कॉमनवेल्थ गेम्स में सोमवार को रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को कॉन्क्लेव और इसमें भागीदारी कर रहे नामचीन विशेषज्ञों की झलक दिखाई। ज्ञानेश्वरी को स्क्रीन पर देखकर कॉन्क्लेव में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर ताली बजाकर उन्हें रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित करने पर बधाई दी। ज्ञानेश्वरी ग्लासगो से वीडियो कॉल पर कॉन्क्लेव से जुड़ी थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव पर खुशी जताते हुए सबकी शुभकामनाओं, सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच में भारत का प्रतिनिधित्व करने और छत्तीसगढ़ का नाम यहां तक लेकर आने में बहुत मेहनत लगी है। आप सब के आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है। इसके लिए मैं सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।
Trending
- गरीबों के हक पर डाका! पीडीएस चावल की काली कमाई का खेल बेनकाब, पिकअप समेत 30 बोरी चावल जब्त – राष्ट्रवाणी
- “नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी, पहली बार समझाइश, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- ‘निःशुल्क अन्न सेवा–365 दिन’ अभियान : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की सराहनीय पहल, अंबेडकर अस्पताल में अब जरूरतमंदों को मिलेगा निशुल्क खाना – राष्ट्रवाणी
- सानजाय दुतत का जबरा फैन : जन्मदिन मनाने सदम ने नहीं दिया परमिशन तो पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायलय ने सुनाया यह फैसला – राष्ट्रवाणी
- किसानों के लिए अलर्ट: फसल बीमा का लाभ लेने केवल तीन दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं पंजीयन – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर विशेष संपादकीय : गुरु ही गोविंद हैं – संदीप अखिल – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ : भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी कलेक्टर अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- फुनगा के किसान दयाराम सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम – राष्ट्रवाणी
