तोक्यो. भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने आखिरी दौर में 11 अंडर स्कोर करके बृहस्पतिवार को बधिर ओलंपिक में स्वर्ण पदक बरकरार रखा . चौबीस वर्ष की दीक्षा ने 2017 बधिर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करके रजत पदक जीता था जब पहली बार खेलों में गोल्फ को शामिल किया गया था . इसके बाद 2021 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था .

दीक्षा ने पहले दिन चार अंडर 68 स्कोर किया जिसके बाद 65 और 72 स्कोर रहा . जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में भाग लेने वाली दीक्षा इसके एक साल बाद 18 वर्ष की उम्र में लेडीज यूरोपीय टूर पर जीत दर्ज करने वाली अदिति अशोक के बाद दूसरी गोल्फर बनी थी
तोक्यो ओलंपिक में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (आईजीएफ) से खेलने का अचानक न्योता पाने वाली दीक्षा ने 54 होल में 26 अंडर स्कोर किया .

फ्रांस की मारग्यू ब्रेजो को रजत और कनाडा की एरिका डान रिवार्ड को कांस्य पदक मिला . दीक्षा दुनिया की अकेली बधिर गोल्फर है जिसने ओलंपिक और बधिर ओलंपिक दोनों में खेला है . वह भारत के लिये 2024 पेरिस ओलंपिक खेली थी . भारत के हर्ष सिंह 12वें और विभु त्यागी संयुक्त 14वें स्थान पर रहे .



Share.
Leave A Reply

Exit mobile version