राष्ट्रवाणी: Good News for Atmanand School Teachers | Photo Credit: एआई रायपुर: Good News for Atmanand School Teachers दिवाली से पहले प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों (Swami Atmanand School) में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है।
वेतन भुगतान और रिटायरमेंट से जुड़े मामलों में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए विभाग अब नई व्यवस्था पर काम कर रहा है। इसके तहत आहरण-संवितरण अधिकार यानी DDO राइट्स संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने पत्र भी जारी कर दिया है।
साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी भी मांगी है। विभाग की ओर से जारी पत्र में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉकवार यह जानकारी देनी होगी। अधिकारियों को ब्लॉकवार स्कूलों की संख्या, स्कूल संचालन की स्वीकृति, स्वीकृत पदों का सेटअप, कार्यरत कर्मचारियों की संख्या और पहले से मिले DDO अधिकार समेत कुल 11 बिंदुओं की जानकारी देनी होगी।
विभाग का मानना है कि इस डेटा के संकलन के बाद बीईओ स्तर पर डीडीओ अधिकार हस्तांतरित होने से कागजी प्रक्रिया में तेजी आएगी और कर्मचारियों को समय पर वेतन व वित्तीय लाभ मिल सकेंगे। डीडीओ अधिकार बीईओ को देने का प्रस्ताव से आत्मानंद स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
साथ ही वेतन भुगतान और सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े मामलों का निपटारा स्थानीय स्तर पर हो सकेगा। फिलहाल जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित समय में मांगी गई जानकारी उपलब्ध करानी है। इसके बाद विभाग की ओर से डीडीओ अधिकार हस्तांतरण की प्रक्रिया और इसकी अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी।
उत्तर: विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को। उत्तर: वेतन भुगतान में देरी और सेवानिवृत्ति लाभों के निपटारे में कठिनाई। उत्तर: ब्लॉकवार 11 बिंदुओं की जानकारी 3 दिन में उपलब्ध करानी है।
