पणजी: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे के बाद गोवा से लंदन के गैटविक के बीच बंद की गई एअर इंडिया की उड़ान सितंबर के अंत तक फिर से शुरू हो जाएगी। पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने गोवा विधानसभा में यह जानकारी दी।

पर्यटन मंत्री खाउंटे ने मंगलवार को विधानसभा में अपने विभाग के अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान कहा कि गोवा तक विभिन्न स्थानों से बेहतर संपर्क राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा बदलाव साबित हो रहा है।
पिछले महीने अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गैटविक तक की उड़ानें निलंबित कर दी गई थीं। अहमदाबाद हादसे में विमान में सवार 241 लोगों सहित 260 लोगों की मौत हो गई थी।

खाउंटे ने सदन में बताया कि गोवा और गैटविक के बीच सीधी उड़ान इस वर्ष सितंबर के अंत तक पुन? शुरू हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक माइकल लोबो ने कहा था कि लंदन से गोवा आने वाले लोगों के लिए एअर इंडिया की यह एकमात्र सीधी उड़ान है, जिसके बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पिछले सप्ताह विधानसभा में कहा था कि वह इस उड़ान को फिर से शुरू करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय से चर्चा करेंगे।

खाउंटे ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि पांच अक्टूबर 2025 से रूस की विमानन कंपनी एअरोफ्लोट येकातेरिनबर्ग से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित करेगी, जिनमें प्रत्येक में 210 तक यात्री होंगे। मंत्री ने कहा कि इस सेवा से आगामी मौसम के दौरान 13,000 से अधिक रूसी पर्यटकों के गोवा आने का अनुमान है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version