नयी दिल्ली: कांग्रेस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ‘चीन की बी टीम” वाली हालिया टिप्पणी को लेकर आसियान के एक पदाधिकारी द्वारा व्यक्त की गई कथित नाराजगी पर मंगलवार को सरकार की आलोचना की और कहा कि यह भारतीय कूटनीति के लिए एक और “झटका” है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक खबर साझा की जिसमें दावा किया गया कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा से संबंधित आसियान के सह-अध्यक्ष ने गोयल की हालिया टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त की है।

रमेश ने कहा, “भारत के 10 देशों के आसियान समूह – ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, ंिसगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के साथ बहुत करीबी सभ्यतागत, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंध हैं। लगभग छह दशक पहले अस्तित्व में आए आसियान की संयुक्त जीडीपी भारत से थोड़ी ही कम है।”

उनके अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आसियान देशों को ”चीन की बी टीम” कहकर खारिज करते हैं।
रमेश ने कहा, “यह भारतीय कूटनीति को एक और झटका लगा है। यह अनावश्यक था।” वाणिज्य मंत्री गोयल ने बीते बृहस्पतिवार को लंदन में कहा था कि 15 साल पहले जब उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में नहीं आई थी, तब भारत ‘प्रतिस्पर्धी’ देशों के साथ व्यापार समझौते करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा था।

उन्होंने कहा था, ह्लयह वाकई में मूर्खतापूर्ण है क्योंकि (यह) मेरे बाजार को मेरे प्रतिर्स्पिधयों के लिए खोल रहा है, जिनमें से कई अब चीन की ‘बी’ टीम बन गए हैं। इसलिए प्रभावी रूप से और अप्रत्यक्ष रूप से, मैंने अपने बाजार को उन वस्तुओं के लिए खोल दिया है जो चीन से भारत में आती हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version