गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ंिफगेश्वर थाना क्षेत्र में एक कार के सड़क किनारे गहरे नाले में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों लोकेश साहू और पंकज दास की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बिलाईगढ़ के भटगांव निवासी पांच लोग एक मारूती ब्रेजा कार में सवार होकर गरियाबंद जिले के भूतेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब वह ंिफगेश्वर क्षेत्र में थे तब उनके वाहन का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर लगभग 25 फुट गहरे एक नाले में गिर गया। इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति गंभीर है तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version