राष्ट्रवाणी: पॉपुलर वीडियो गेम GTA 6 आखिरकार लॉन्च हो गया है, जिसे बनाने में 13 साल और 1 अरब डॉलर से …और पढ़ें GTA 6 को बनाने में लगी 13 साल की मेहनत और अरबों का बजट जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर वीडियो गेम Grand Theft Auto (GTA) का लेटेस्ट वर्जन GTA 6 आखिरकार लॉन्च हो गया है।
GTA 6 को डेवलप करने में कंपनी को 13 साल लगे हैं। इस गेम के ग्राफिक्स, नए कैरेक्टर और गेमप्ले से ज्यादा चर्चा इसे बनाने में लगे बजट की हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जीटीए 6 को बनाने में 1 अरब डॉलर (करीब 8,900 करोड़ रुपये) से ज्यादा खर्च हुए हैं।
दिलचस्प बात है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को बनाने का बजट भी लगभग इतना ही है। GTA 6 गेम की डेवलपर Rockstar Games है। डेवलपर की ओर से जीटीए 6 को बनाने में कितना खर्च हुआ इसे लेकर ऑफिशियल डिटेल शेयर नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें बनाने में करीब 1 अरब से 1.5 अरब डॉलर का खर्च हुआ है। कुछ-कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि संभव है कि यह आंकड़ा 2 अरब डॉलर तक भी जा सकता है। दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा को बनाने में करीब 1.5 अरब डॉलर खर्च हुए थे।
हालांकि, Rockstar Games साफ कर चुका है कि GTA 6 की लागत बुर्ज खलीफा के बराबर नहीं है। लेकिन, यह तो तय है कि यह अब तक का सबसे महँगा वीडियो गेम प्रोजक्ट है। GTA 6 को तैयार करने में रॉकस्टार गेम्स को 13 साल का वक्त लगा है।
इतने लंबे प्रोडक्शन टाइम के चलते कंपनी को गेम डेवलप करने में इतनी ज्यादा रकम खर्च करने पड़ी है। कंपनी का यह खर्च कर्मचारियों की सैलरी, गेमिंग डिजाइनिंग, कोडिंग, ग्राफिक्स और टेस्टिंग के साथ-साथ रिसोर्स में हुआ है। गेम के लेटेस्ट वर्जन में गेम के कैरेक्टर और उनकी हरकतों को असली जैसा दिखाने के लिए कंपनी ने मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी का यूज किया है।
इसके साथ ही कंपनी ने वॉइस रिकॉर्डिंग, म्यूजिक, आर्टवर्क और अलग-अलग लैंग्वेज में गेम तैयार करने में हेवी इन्वेस्टमेंट की है। रॉकस्टार गेम्स ने अलग-अलग देशों में गेमिंग की मार्केटिंग और प्रोमोशन के लिए काफी बजट रखा हुआ है। GTA 6 के लॉन्च के साथ ही रॉकस्टार गेम्स खर्च जितनी कमाई कर लेगा।
रिसर्च फर्म Sensor Tower के मुताबिक, गेम की लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी 1.7 करोड़ से ज्यादा डिजिटल कॉपी बेच चुका है। इससे कंपनी को करीब 1.65 अरब डॉलर की कमाई हो सकती है। गेम लॉन्च के बाद डिजिटल के साथ-साथ फिजिकल फॉपी की बिक्री भी शामिल होगी।
इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्म Oppenheimer ने भी दावा किया है कि GTA 6 लॉन्च होते ही कंपनी पहले तीन दिन में ही 1.85 अरब डॉलर तक की कमाई कर चुकी है। रॉकस्टार गेम्स ने भारत में GTA 6 के स्टेंडर्ड एडिशन की कीमत 5,999 रुपये और अल्टीमेट एडिशन को 7,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। फिलहाल इस गेम को PlayStation 5 और Xbox सीरीज X|S के लिए ही उपलब्ध है।
इसके साथ ही कंपनी ने इसका पीसी वर्जन भी लॉन्च डेट को लेकर एलान नहीं किया है।

