राष्ट्रवाणी: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने 21 से 27 नवंबर तक चलने वाली ब्लैक फ्राइडे सेल की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है, जिसमें प्रीमियम, मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन पर आकर्षक डील्स मिलेंगी। फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल: स्मार्टफोन पर पाएं बंपर डील्स और कैशबैक फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल 21 से 27 नवंबर तक।
प्रीमियम, मिड-रेंज, बजट स्मार्टफोन पर शानदार डील्स उपलब्ध। बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने ब्लैक फ्राइडे सेल का एलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 21 नवंबर से शुरू होगी। ब्लैक फ्राइडे सेल फ्लिपकार्ट पर 27 नवंबर तक चलेगी।
इस दौरान कंपनी प्रीमियम, मिड रेंज और बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन पर दमदार डील ऑफर करेगी। कंपनी ने ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान स्मार्टफोन पर डील ऑफर की जाएगी उनके मॉडल तो रिवील कर दिए हैं। ऑफर प्राइज का एलान अब तक नहीं किया है।
प्रीमियम स्मार्टफोन डील: फ्लिपकार्ट पर प्रीमियम स्मार्टफोन जिन पर डील मिलेगी। उनमें Galaxy S25, आईफोन 17, Galaxy S25 FE, गूगल Pixel 11 और आईफोन 15 जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। सेल में पिक्सल 11 को 73,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस फोन को 6,166 रुपये की मंथली ईएमआई में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही पोको एक्स8 प्रो मैक्स को 47,999 रुपये और मोटोरोला एज 70 प्रो को 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मिड रेंज स्मार्टफोन डील: फ्लिपकार्ट Black Friday सेल के दौरान Vivo T5x 5G को 25,499 रुपये, एज 70 फ्यूजन को 32,999, एआई प्लस नोवा 2 अल्ट्रा 5जी को 20,999, Vivo T5 5G को 30,999 रुपये और Nothing Phone 4a को 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
बजट स्मार्टफोन डील: अफोर्डेबल स्मार्टफोन में मिलने वाली डील्स की बात करें तो Ai+ Nova 2 5G को 13,999 रुपये, Mivi One 5G को 13,999 रुपये, Boltt Ace को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान Axis बैंक फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड और एसबीआई फ्लिपकार्ट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिल रहा है।
इसके साथ ही ग्राहक एक्सचेंज, नो कॉस्ट ईएमआई जैसे बेनिफिट भी ले सकते हैं।

