राष्ट्रवाणी: सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशानसिंहस्थ 2028 की कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत, ब्लास्टिंग से 650 लोगों के मकानों में आई दरारें, कलेक्टर पहुंचे गांवWritten by:Last Updated:November 19, 2026, 20:46 ISTउज्जैन में सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ क्षिप्रा में स्नान कराने के लिए 919 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से कान्ह डक्ट परियोजना का निर्माण किया जा रहा है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम घट्टिया तहसील के बड़वई गांव के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि टनल निर्माण के लिए की जा रही लगातार ब्लास्टिंग से उनके मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं.ब्लास्टिंग से 650 लोगों के मकानों में आई दरारेंमध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ क्षिप्रा में स्नान कराने के लिए 919 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से कान्ह डक्ट परियोजना का निर्माण किया जा रहा है. लेकिन इस महत्वाकांक्षी परियोजना का काम अब घट्टिया तहसील के बड़वई गांव के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि टनल निर्माण के लिए की जा रही लगातार ब्लास्टिंग से उनके मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं. छतों से सीमेंट और कंक्रीट के टुकड़े गिर रहे हैं. करीब 650 ग्रामीण इस समस्या से प्रभावित होने की बात कह रहे हैं. शिकायतों के बाद कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर प्रभावित मकानों का निरीक्षण किया है. ब्लास्टिंग से मकानों में आ रही दरारें बड़वई गांव में पिछले जून महीने से टनल निर्माण के लिए लगातार ब्लास्टिंग की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि धमाकों की वजह से उनके मकान हिलने लगते हैं. दीवारों में दरारें आने के साथ छतों और गैलरी से सीमेंट-कंक्रीट के टुकड़े टूटकर नीचे गिर रहे हैं.ग्रामीण अंतर सिंह पटेल ने बताया कि ब्लास्टिंग के दौरान उनके घर की छत और गैलरी में पत्थर गिरते हैं. मकानों को नुकसान पहुंचने की शिकायत प्रशासन और निर्माण एजेंसी से की गई, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी राहत नहीं मिली है. बिना सायरन बजाए हो रहे धमाके ग्रामीणों की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि निर्माण एजेंसी ब्लास्टिंग से पहले कोई सूचना नहीं देती।
न तो सायरन बजाया जाता है और न ही विस्फोट का कोई निश्चित समय बताया जाता है. गोपाल आंजना के मुताबिक, अचानक होने वाले धमाकों से घरों में मौजूद लोग और पशु डर जाते हैं. पत्थर गिरने से पशुओं के शेड की चादरें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. गोदाम की दीवारों और पिलरों में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं।
घरों के बाहर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है. कम बारूद इस्तेमाल करने का दिया था भरोसा ग्रामीण रवि आंजना ने बताया कि उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से मिलकर ब्लास्टिंग से होने वाली परेशानी बताई थी. इस पर अधिकारियों ने विस्फोट में बारूद की मात्रा कम रखने और आसपास के मकानों को सुरक्षित रखने का भरोसा दिया था।
इसके बावजूद ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है. Advertisementकलेक्टर ने किया प्रभावित मकानों का निरीक्षण लगातार शिकायतें मिलने के बाद दो दिन पहले कलेक्टर रोशन कुमार सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़वई गांव पहुंचकर प्रभावित मकानों का निरीक्षण किया. कलेक्टर ने ग्रामीणों को नुकसानग्रस्त मकानों की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया है. हालांकि, ग्रामीणों की मांग है कि नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए. 919 करोड़ से अधिक की लागत से बन रही कान्ह डक्ट परियोजना सिंहस्थ 2028 से पहले क्षिप्रा नदी को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से कान्ह डक्ट परियोजना बनाई जा रही है।
इस परियोजना की लागत 919 करोड़ 94 लाख रुपए से अधिक है. करीब 30.15 किलोमीटर लंबी परियोजना में 12 किलोमीटर टनल और 18.15 किलोमीटर का निर्माण कट एंड कवर तकनीक से किया जाना है. सितंबर 2027 तक इसका काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.इस परियोजना के जरिए कान्ह नदी के दूषित पानी को क्षिप्रा में मिलने से रोका जाएगा, ताकि सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं और साधु-संतों को स्वच्छ जल मिल सके. ग्रामीणों ने रखी ये मांगें एक तरफ सिंहस्थ की तैयारियों के लिए बड़े स्तर पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़वई के ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उनकी मांग है कि ब्लास्टिंग से पहले अनिवार्य रूप से सायरन बजाया जाए और गांव वालों को पहले सूचना दी जाए. साथ ही मकानों, वाहनों और पशुओं के शेड को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए।
ग्रामीण चाहते हैं कि विकास कार्य के साथ उनकी जान-माल की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 19, 2026, 20:46 ISTऔर पढ़ें

