राष्ट्रवाणी: खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याहीखंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही; प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने की मांगWritten by:Last Updated:November 19, 2026, 21:00 ISTखंडवा में दरगाह हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शहर काजी के बयान तक पहुंच गया है. कथित बयान को लेकर गुरुवार को हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया . कार्यकर्ताओं ने शहर काजी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उनके फोटो पर स्याही पोती और उसे पैरों से कुचलकर विरोध दर्ज कराया.खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शनखंडवा में दरगाह हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शहर काजी के बयान तक पहुंच गया है. कथित बयान को लेकर गुरुवार को हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया . कार्यकर्ताओं ने शहर काजी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उनके फोटो पर स्याही पोती और उसे पैरों से कुचलकर विरोध दर्ज कराया. इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने और उचित कार्रवाई की मांग की. मंगलवार को खंडवा में मानसिंग ऑयलमील से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दरगाह को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर और शहर काजी सैयद निसार अली के बीच बहस हो गई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी विवाद के बीच शहर काजी का कथित बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर दरगाह तोड़ी गई तो अगले दिन मंदिरों के सामने जाकर विरोध किया जाए. उन्होंने सड़कों पर मौजूद दूसरे धर्मों के इबादतगाहों का भी जिक्र किया था. काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन इस बयान के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई. गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए शहर काजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान उनके फोटो पर स्याही पोती गई और उसे पैरों से कुचलकर नाराजगी जाहिर की गई. संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और कथित बयान को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाए. प्रशासन ने वीडियो जांच के बाद कार्रवाई की बात कही मामले में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर ने कहा कि पूरे वीडियो की जांच की जाएगी।
जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रशासन की ओर से वीडियो की जांच के बाद आगे का कदम उठाने की बात कही गई है.दरगाह हटाने की कार्रवाई से शुरू हुआ यह मामला अब बयान और विरोध प्रदर्शन के चलते चर्चा में है. दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद प्रशासन की जांच और संभावित कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Khandwa,Madhya PradeshFirst Published :November 19, 2026, 21:00 ISTऔर पढ़ें

