राष्ट्रवाणी: भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियांभारत साधु समाज में जीनत कुरैशी को मिली बड़ी जिम्मेदारियां, सात दशक के इतिहास में पहली महिला बनींWritten by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 20:49 ISTZeenat Kureshi Bharat Sadhu Samaj : फिल्म निर्माता ज़ीनत कुरैशी को भारत साधु समाज में अहम ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं. वे सात दशक के इतिहास में इन पदों पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं. संगठन के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवराम जी की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में इन जिम्मेदारियों की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई है. इसके तहत ज़ीनत कुरैशी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सचिव और अंतरराष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया है.जीनत कुरैशी को मिली नई जिम्मेदारीZeenat Kureshi: फिल्म निर्माण और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ीं ज़ीनत कुरैशी को भारत साधु समाज में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पांच अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया है. संगठन के नेतृत्व के मुताबिक, वर्ष 1956 में स्थापित भारत साधु समाज के करीब सात दशक के इतिहास में इन विशिष्ट पदों पर नियुक्त होने वाली ज़ीनत कुरैशी पहली महिला हैं. उनकी नियुक्ति को संगठन में महिला नेतृत्व की बढ़ती भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संगठन के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवराम जी की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में इन जिम्मेदारियों की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गई है. इसके तहत ज़ीनत कुरैशी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सचिव और अंतरराष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया है. इसके अलावा उन्हें वैश्विक सांस्कृतिक समन्वय की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत-जीसीसी संबंधों की विशेष प्रतिनिधि अध्यक्ष और महिला मोर्चा की अंतरराष्ट्रीय संगठन सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व तक जिम्मेदारी ज़ीनत कुरैशी को मिली ये पांचों जिम्मेदारियां संगठन के अलग-अलग कामकाज और वैश्विक गतिविधियों से जुड़ी हैं. उनकी भूमिका केवल महिला मोर्चा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन के समन्वय से जुड़े कार्यों में भी उनकी भागीदारी होगी. भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी उनके पदों में शामिल है. फिल्म निर्माता और व्यापार क्षेत्र से जुड़ी हैं ज़ीनत कुरैशी ज़ीनत कुरैशी फिल्म निर्माता होने के साथ मीडिया प्लेटफॉर्म बॉलीवुड फ्राइडे की संस्थापक भी हैं. वह एशियन अरब चैंबर ऑफ कॉमर्स में GCC के पद पर कार्यरत हैं. इसके साथ ही वह ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं. अलग-अलग क्षेत्रों में उनके अनुभव को देखते हुए भारत साधु समाज ने उन्हें ये महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं. Advertisementइस दिन होगा होगा सम्मान समारोह भारत साधु समाज की ओर से बताया गया है कि पांचों पदों से जुड़े प्रशासनिक अधिकार और विस्तृत कार्ययोजना अलग से जारी की जाएगी. वहीं, ज़ीनत कुरैशी के स्वागत और सम्मान के लिए 7 अप्रैल 2027 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित संगठन के मुख्यालय में औपचारिक समारोह आयोजित करने की योजना है. इस कार्यक्रम में उनकी नई जिम्मेदारियों को लेकर औपचारिक रूप से स्वागत और सम्मान किया जाएगा.About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 19, 2026, 20:49 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

