राष्ट्रवाणी: बिग बाओ और लिटिल बाओ, कैसे छोटा वाला बड़े के पेट में जा धंसा? जेम्स वेब के मिड-इन्फ्रारेड डेटा और कंप्यूटर सिमुलेशन की मदद से टीम ने इस घटना की हर कड़ी जोड़ी. विस्फोट से पहले ये दोनों तारे हजारों साल तक शांति से एक-दूसरे का चक्कर काट रहे थे. विशालकाय मुख्य तारे को टीम ने बिग बाओ नाम दिया जो सूरज से 7 गुना भारी, 350 गुना चौड़ा और 18000 गुना ज्यादा चमकीला था. इस धमाके में सूरज के द्रव्यमान का 0.1 से 0.2 गुना पदार्थ अंतरिक्ष में बाहर छिटक गया. विराज करंबेलकर ने कहा, ‘जब हमने यह नजारा देखा तो मैं दंग रह गया था’. क्या छोटा तारा सच में मिट गया या वह अब भी अंदर जिंदा बचा है?
सिमुलेशन के शुरुआती आंकड़ों में एक पल के लिए ऐसा लगा था कि लिटिल बाओ के पास इस टक्कर से बचकर भागने लायक ऊर्जा बची हो सकती है. हालांकि गहरे एनालिसिस से सामने आया कि वह खिंचकर बड़े तारे के केंद्र में समा गया और दोनों मिलकर एक नए तारे बाओ में बदल गए. इसके बावजूद विराज करंबेलकर एक दूसरी संभावना से इनकार नहीं करते. उन्होंने कहा, ‘दोनों तारों का आपस में मिल जाना एकमात्र संभावना नहीं है और ऐसा भी हो सकता है कि दोनों तारे बहुत छोटे ऑर्बिट में जिंदा बचे हों’. उनके मुताबिक किसी पक्के नतीजे पर पहुंचने के लिए धमाके का गुबार शांत होने के बाद भी इस सिस्टम की निगरानी जारी रखनी होगी. दूसरे बाइनरी सिस्टम में कई बार दोनों तारे भारी मात्रा में गैस खोने के बाद भी अलग-अलग बचे रहते हैं. आगे चलकर ऐसे जोड़े न्यूट्रॉन स्टार और ब्लैक होल में बदल सकते हैं या सुपरनोवा बनकर फटते हैं. यही जोड़े अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण तरंगें यानी ग्रैविटेशनल वेव्स और मिलीसेकंड पल्सर भी पैदा करते हैं. अब नया बना बाओ तारा आज कैसा दिखता है यह आने वाले सालों के ऑब्जर्वेशन से ही पता चल पाएगा. नासा का नया रोमन टेलीस्कोप और वेरा रुबिन ऑब्जर्वेटरी आगे क्या खोजेंगे?
इससे पहले खगोलविद उन तारों के विलय की जांच करते थे जो सैकड़ों या लाखों साल पहले हो चुके थे. उन्हें पुराने सबूतों को जोड़कर अतीत का अंदाजा लगाना पड़ता था. बाओ ने पहली बार वैज्ञानिकों को लाइव ऑब्जर्वेशन का मौका दिया जिससे कॉमन एनवेलप इवोल्यूशन की असली रफ्तार और असर को नापा जा सका. यह खोज ऐसे वक्त पर आई है जब नासा का हाल ही में लॉन्च हुआ नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप अपना बड़ा सर्वे शुरू करने वाला है. इसका गैलेक्टिक बल्ज टाइम-डोमेन सर्वे अंतरिक्ष में होने वाली ऐसी कई अचानक घटनाओं को पकड़ेगा. साथ ही वेरा रुबिन ऑब्जर्वेटरी भी आसमान की लगातार निगरानी करेगी. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

