राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): नागा संन्यासियों ने बनवाया, कंकाल निकला तो नाम पड़ा ‘कंकाली’, यहां नहाया तो…नागा संन्यासियों ने बनवाया, कंकाल निकला तो नाम पड़ा ‘कंकाली’, जानें रायपुर के इस तालाब में नहाने का रहस्यEdited by:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 20:40 ISTRaipur Kankali Talab: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती में स्थित ऐतिहासिक कंकाली तालाब धार्मिक आस्था का केंद्र है. 13वीं शताब्दी में नागा संन्यासियों द्वारा निर्मित इस तालाब से कई अनोखी कथाएं जुड़ी हैं. श्मशान भूमि पर नर कंकाल मिलने से इसका नाम कंकाली पड़ा. मान्यता है कि यहां स्नान करने से… रिपोर्ट: राहुल दुबे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई ऐतिहासिक जगहें हैं. इनसे जुड़ी कहानियां और मान्यताएं आज भी लोगों के बीच प्रचलित हैं. इन्हीं में से एक ऐतिहासिक स्थल पुरानी बस्ती में स्थित कंकाली तालाब है. यह तालाब अपनी गहरी धार्मिक आस्था और पुराने इतिहास के लिए जाना जाता है. मान्यता है कि इस तालाब का निर्माण 13वीं शताब्दी में नागा संन्यासियों ने कराया था. महाकाली मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा के अनुसार, नागा संन्यासी पहले बद्रीकाश्रम में रहते थे. वे वहां भगवान शिव की पूजा करते थे. बाद में वे शक्ति की साधना करने लगे और माता की मूर्ति लेकर रायपुर पहुंचे. यहां उन्होंने 13वीं शताब्दी में कंकाली मठ का निर्माण कराया और पूजा-तपस्या करने लगे. जमीन से कौड़ियां मिलीं पुजारी बताते हैं कि नागा संन्यासियों को माता सपने में आदेश देती थीं. माता के आदेश पर ही यहां तालाब की खुदाई शुरू की गई थी. उस समय संन्यासियों के पास धन की कमी थी. खुदाई के दौरान जमीन से कौड़ियां मिलीं, जिनसे मंदिर और मठ का निर्माण कार्य आगे बढ़ा. तालाब में पानी भरने के बाद वहां एक शिवलिंग की स्थापना की गई. Advertisementइसलिए पड़ा कंकाली नाम इस तालाब का नाम कंकाली पड़ने के पीछे भी एक खास वजह है. पुराने समय में यह इलाका घने जंगल, पहाड़ी और श्मशान घाट से घिरा हुआ था. इस क्षेत्र में नर कंकाल मिलने के कारण इसे माता के काली स्वरूप से जोड़ा गया. इसी वजह से इस स्थान का नाम कंकाली पड़ा और तालाब भी कंकाली तालाब के नाम से प्रसिद्ध हुआ. यहां आती हैं माता!
कंकाली तालाब से एक और धार्मिक परंपरा जुड़ी हुई है. कहा जाता कि माता दशहरे के अवसर पर साल में एक बार अपने मूल स्थान पर जाती हैं. आज भी दशहरे पर इस परंपरा का पालन किया जाता है. इसके अलावा, स्थानीय मान्यता है कि तालाब में स्नान करने से चर्म रोगों से राहत मिलती है. इसी विश्वास के कारण दूर-दूर से लोग यहां स्नान करने आते हैं.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Raipur,ChhattisgarhFirst Published :November 19, 2026, 20:40 ISTऔर पढ़ें

