भुज. गुजरात के कच्छ जिले में समुद्र तट पर छह अगस्त से अब तक कम से कम चार टैंक कंटेनर बहकर आने के बाद उनमें मौजूद सामग्री और उनके स्रोत (संबंधित देश) का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. टैंक कंटेनर को टैंकटेनर या आईएसओ टैंक के रूप में भी जाना जाता है. इन कंटेनर को बड़ी मात्रा में जहाजों के माध्यम से तरल पदार्थ, गैसों और पाउडर को ले जाने और ले आने के लिए बनाया गया है.

पुलिस उपाधीक्षक बी.बी. भगोरा ने कहा,”छह से 10 अगस्त के बीच कच्छ के अब्दासा तालुका के तट पर चार टैंक कंटेनर बहकर आ गए. ये कंटेनर फिलहाल तट के पास पड़े हैं. हम आगे की जांच के लिए इन्हें पानी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. इन कंटेनर के स्रोत का पता लगाने के लिए सीमा शुल्क विभाग और तटरक्षक बल को लगाया गया है.” उन्होंने कहा, ”हम रविवार को एक कंटेनर से नमूना एकत्र करने में सफल रहे क्योंकि उसमें से रिसाव हो रहा था. अन्य टैंकर सही सलामत हैं और उन्हें वर्तमान स्थिति में खोला नहीं जा सका. एकत्र किए गए नमूने को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है ताकि उनमें मौजूद सामग्री का पता लगाया जा सके.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version