राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत कंसबहाल–धारुआडीही खंड की अप व डाउन लाइन पर ट्रैक परीक्षण और आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए प्रस्तावित मेगा ब्लॉक के चलते रद्द की गई ट्रेनों को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस के रद्दीकरण के निर्णय को वापस ले लिया है और इसे पुनः शुरू करने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है। अक्टूबर और नवंबर माह में निर्धारित तिथियों पर इस ट्रेन के पटरी पर लौटने से त्योहारों व यात्रा के समय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हैदराबाद से रक्सौल एक्सप्रेस (17005): रेलवे प्रशासन द्वारा रद्द के निर्णय को वापस लेने के बाद यह गाड़ी 08 व 15 अक्टूबर तथा 05 व 12 नवंबर 2026 को हैदराबाद से अपने निर्धारित समय पर रक्सौल के लिए रवाना होगी। रक्सौल से हैदराबाद एक्सप्रेस (17006): वापसी दिशा में यह ट्रेन 11 व 18 अक्टूबर तथा 08 व 15 नवंबर 2026 को रक्सौल से हैदराबाद के लिए संचालित की जाएगी। रद्दीकरण वापस लेने की मुख्य वजह: चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल–धारुआडीही खंड पर ट्रैक टेस्टिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के काम के कारण पहले इस गाड़ी को रद्द किया गया था, लेकिन यात्रियों की मांग और आवागमन की सुगमता को देखते हुए इसे पुनः चलाने का फैसला लिया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल–धारुआडीही खंड की अप व डाउन लाइन पर ट्रैक परीक्षण और आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। इसके कारण हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथि में रद कर दिया गया था। रेलवे ने रद के निर्णय को वापस लेते ट्रेन को पुनः परिचालन करने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन 08 व 15 अक्टूबर और 05 व 12 नवंबर हैदराबाद से रवाना होगी। इसी तरह 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस भी 11 व 18 अक्टूबर और 08 व 15 नवंबर रक्सौल से रवाना होगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version