राष्ट्रवाणी: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 280 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो …और पढ़ें रुकने को तैयार नहीं अदाणी ग्रुप! (ai photo) H1 FY27 में APSEZ ने 280 MMT कार्गो हैंडल किया। पहली छमाही में कार्गो हैंडलिंग में 15% की वृद्धि दर्ज।
सितंबर 2026 में 46 MMT कार्गो, 11% की बढ़त। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर कंपनी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) और सितंबर महीने के कारोबारी आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने कार्गो हैंडलिंग में शानदार दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज करते हुए एक नया मुकाम हासिल किया है।
शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2026 के दौरान अदाणी पोर्ट्स ने कुल 46 MMT (मिलियन मीट्रिक टन) कार्गो हैंडल किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि (YoY) के मुकाबले 11% ज्यादा है। इस शानदार बढ़त में सबसे अहम योगदान कंटेनर सेगमेंट का रहा, जिसमें सालाना आधार पर 15% की ग्रोथ दर्ज की गई।
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर 2026) के आंकड़े कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। इस दौरान APSEZ ने कुल 280 MMT कार्गो हैंडल किया, जो कि सालाना आधार पर 15% की भारी-भरकम ग्रोथ है। कंपनी के पोर्ट्स पर इस छमाही में कंटेनर वॉल्यूम में 15% और ड्राई कार्गो (Dry Cargo) वॉल्यूम में भी 15% का तगड़ा इजाफा देखने को मिला है।
पोर्ट्स के अलावा कंपनी के रेल लॉजिस्टिक्स बिजनेस का अपडेट भी जारी किया गया है। सितंबर 2026 में लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम 62,302 TEUs दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले 3% अधिक है। हालांकि, पूरे H1 FY27 की बात करें तो कुल लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम 312,763 TEUs रहा, जिसमें सालाना आधार पर 13% की गिरावट दर्ज की गई है।
कंटेनर और ड्राई कार्गो में लगातार 15% की ग्रोथ यह स्पष्ट करती है कि अदाणी समूह का पोर्ट बिजनेस पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और कंपनी अपने वार्षिक लक्ष्यों की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है।

