स्टॉकहोम. हंगरी के लेखक लासलो क्रासनाहोरकई को इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. यह घोषणा बृहस्पतिवार को की गई. नोबेल समिति के अनुसार उनकी ‘सम्मोहक और दूरदर्शी कृति’ के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा. क्रासनाहोरकई इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले अर्नेस्ट हेमिंग्वे, अल्बर्ट कामू और टोनी मॉरिसन जैसे साहित्य दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं. स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति द्वारा अब तक कुल 121 विजेताओं को साहित्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार 117 बार प्रदान किया जा चुका है.

पिछले वर्ष का पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को उनकी उस कृति के लिए दिया गया था जिसके बारे में समिति ने कहा था कि वह ”ऐतिहासिक आघातों का सामना करती है और मानव जीवन की संवेदनशीलता को उजागर करती है.” चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2025 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा के बाद, साहित्य का पुरस्कार इस सप्ताह घोषित होने वाला चौथा पुरस्कार है.

नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए चुने जाने की संभावना कम ही मानी जा रही है. हालांकि उन्होंने हाल में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों से कहा था कि ”हर कोई कहता है कि मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए.” अंतिम नोबेल, अर्थशास्त्र का नोबेल मेमोरियल पुरस्कार, सोमवार को घोषित किया जाएगा.
नोबेल पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किए जाते हैं. यह इस पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है जिनका 1896 में निधन हुआ था. नोबेल एक स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे. प्रत्येक पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख डॉलर) की राशि प्रदान की जाती है, और विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक और एक प्रमाणपत्र भी दिया जाता है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version