राष्ट्रवाणी: सुनील लोधी, जो ‘हनुमान अंश’ के गाने से प्रसिद्ध हुए की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश …और पढ़ें सुनील लोधी की आंखों का इलाज हुआ शुरू (फोटो-इंस्टाग्राम) गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हुआ सीएम मोहन यादव ने उपचार की जिम्मेदारी ली ‘हनुमान अंश’ गाने से मिली थी उन्हें प्रसिद्धि एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के एक गाने ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। गाने का टाइटल था ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ (Maine Tere Hi Bharose Hanuman) जिसे दृष्टिबाधित लोक गायक सुनील लोधी ने गाया था। इस गाने से सुनील को काफी लोकप्रियता मिली और एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने उनके इलाज की जिम्मेदारी ली।
सुनील का इलाज शुरू हो चुका है। मंगलवार को, गायक ने इंस्टाग्राम पर एक आई क्लिनिक (Eye Clinic) की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उनकी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर सुनील ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हे ईश्वर!
आपने अब तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौसला दिया है। आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है।
प्रभु से बस इतनी-सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने सुनील के लिए दुआ की है। इसके अलावा ‘बुंदेली दुनिया’ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने एक अन्य पोस्ट के जरिए बताया कि सुनील के इलाज की प्रक्रिया मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शुरू की गई।
पोस्ट में लिखा था, ‘माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की इच्छा के अनुसार, आज सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुनील लोधी जी का स्वास्थ्य परीक्षण और आंखों की विस्तृत जांच की गई।’ A post shared by Pankaj Rathore (@pankaj_vrk_production) सुनील लोधी मध्य प्रदेश के सागर के एक छोटे से गांव अगरा के रहने वाले हैं।
शुरुआती दौर से ही सुनील को गाना गाने का शौक था। सुनील जब स्कूल जाते थे तो भजन और गीत गाया करते जहां उनके टीचर और साथी उनसे भजन और गाना सुनने की फरमाइश रखते। धीरे-धीरे किसी ने सुनील को यूट्यूबर रोहित साहू के बारे में बताया जिन्होंने अपने बुंदेली चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जोकि खूब वायरल हुआ।
यही से लोग उन्हें जानने लगे।

