राष्ट्रवाणी: भूमि पेडनेकर ने अपनी नई हॉरर फिल्म ‘जानी दुश्मन: डर के आगे मौत है’ का एलान किया है, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी हो गया है। ‘जानी दुश्म’न फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म में भूमि पेडनेकर भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का एलान फिल्म ‘जानी दुश्मन’ फ्रेंचाइजी का है ये तीसरा भाग एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
बॉलीवुड में एक बार फिर से हॉरर फिल्मों का दौर लौट आया है। एक के बाद एक ऐसी फिल्मों का एलान हो रहा है। अभी हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म ‘रूह’ (Rooh) की अनाउंसमेंट हुई है।
अब लीजिए भूमि पेडनेकर भी एक हॉरर फिल्म में दिखने वाली हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर और एलान किया जा चुका है। जी हां, भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने ओटीटी पर धांसू प्रोजेक्ट करने के बाद अब एक और दमदार प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने का एलान कर दिया है। भूमि ने ओरिजिनल थिएट्रिकल हॉरर फ्रेंचाइजी ‘जानी दुश्मन’ के लिए हाथ मिलाया है।
भूमि की इस फिल्म का नाम ‘जानी दुश्मन: डर के आगे मौत है’ (Ja Dushman: Darr Ke Aage Maut Hai) रखा गया है। पैरानॉर्मल सीरीज ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की क्रिएटिव टीम एक बार फिर साथ आई है। इस महत्वाकांक्षी थिएट्रिकल हॉरर फिल्म के लिए रॉबी ग्रेवाल क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर आगे आए हैं।
वहीं फिल्म को अरशद सैयद डायरेक्टर करने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म से मशहूर एक्शन और स्टंट डायरेक्टर पीटर पेड्रेरो भी इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़े हैं। यूनाइटेड किंगडम की रहस्यमयी पृष्ठभूमि पर आधारित भूमि की फिल्म ‘जानी दुश्मन’ एक भावनात्मक मां-बेटी की कहानी है, जिसमें डरावने सुपरनैचुरल एलिमेंट्स, परिवार से जुड़े दफन राज और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स होंगें, जहां मा-बेटी के रिश्ते के बीच कैसे हॉरर की कहानी को गढ़ा गया है, यही फिल्म में हमें देखने को मिलेगा।
हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन हां, माना जा रहा है कि जानी दुश्मन की बाकी फिल्मों की तरह ही ये भी हटकर होगी। वहीं भूमि की बात करें तो इससे पहले अभिनेत्री दलदल और द रॉयल्स जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं, जो ओटीटी पर ही रिलीज हुए। वहीं फिल्म ‘जानी दुश्मन’ (Ja Dushman) की बात करें तो ये मूवी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इससे पहले जानी दुश्मन सीरीज की दो बड़ी फिल्में आ चुकी हैं। पहली जानी दुश्मन साल 1979 में आई थी, तो वहीं दूसरी साल 2002 में रिलीज हुई थी। अब फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट आ रहा है।

