ब्रिजटाउन: आस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज को 141 रन पर आउट करके पहला टेस्ट तीसरे दिन के भीतर ही 159 रन से जीत लिया। वेस्टइंडीज को कठिन पिच पर जीत के लिये 301 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम 33.4 ओवर में आउट हो गई।

हेजलवुड ने 12 ओवर में 43 रन देकर पांच विकेट लिये। वेस्टइंडीज ने आठ विकेट 86 रन पर ही गंवा दिये थे लेकिन हरफनमौला जस्टिन ग्रीवेस और दसवें नंबर के बल्लेबाज शामार जोसेफ ने नौवे विकेट के लिये 55 रन की साझेदारी की। ग्रीव्स 38 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि जोसेफ ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 44 रन की पारी खेली जिसमें चार छक्के शामिल थे।

आस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 92 रन से आगे खेलना शुरू किया था। ट्रेविस हेड (61), ब्यू वेबस्टर (63)और एलेक्स कैरी (65) ने अर्धशतक लगाकर टीम को 310 रन तक पहुंचाया और उसे 300 रन की बढत मिली।
इससे पहले आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 180 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 190 रन बनाये थे। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट अगले बृहस्पतिवार से सेंट जॉर्ज, ग्रेनाडा में खेला जायेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version