यरुशलम: इजराइल की सेना ने बुधवार को कहा कि लेबनानी मिलीशिया हिज्बुल्ला के खिलाफ युद्ध में उसकी ”लड़ाई और जमीनी अभियान जारी है”। सेना ने एक बयान जारी कर स्वीकार किया कि युद्ध जारी है, जबकि मध्यस्थ पाकिस्तान ने कहा था कि ईरान युद्ध में दो सप्ताह के युद्धविराम के तहत इजराइल अपने हमलों को रोक देगा।

इजराइल ने युद्धविराम से पहले तक ईरान पर किए गए हमलों को अलग से स्वीकार किया। इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि इजराइल ईरान के साथ हुए युद्धविराम का सम्मान करता है और हिज्बुल्ला से उसकी लड़ाई जारी रहेगी। हिज्बुल्ला ने अब तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी ”सभ्यता” को नष्ट करने की अपनी धमकियों से पीछे हटने के बाद ईरान, अमेरिका और इजराइल बुधवार को दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version