शिमला. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बृहस्पतिवार को राज्य की ‘जेन जेड’ पीढ.ी के लोगों की प्रशंसा की और कहा कि वे दूसरे देशों की ‘जेन जेड’ से अलग होते हैं, क्योंकि वे परंपराओं से जुड़े रहते हैं और विरासत के संरक्षक होते हैं. जेन जेड का इस्तेमाल जनरेशन जेड यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मी पीढ.ी के लिए किया जाता है.

कुल्लू शहर के रथ मैदान में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने भगवान रघुनाथ की पारंपरिक रथ यात्रा में भाग लिया और कहा, ”हिमाचल के ‘जेन जेड’ और दूसरे देशों की जेन जेड के बीच अंतर यह है कि हिमाचल में, जेन-जेड भगवान रघुनाथ जी के रथ को खींचती है, जिससे हमारी संस्कृति आगे बढ.ती है.” कुल्लू में दशहरा अनोखे ढंग से मनाया जाता है. यह तब दशहरा शुरू होता है, जब भारत के बाकी हिस्सों में त्योहार समाप्त हो जाता है. इसमें आसपास के गांवों से 300 से ज़्यादा देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा और समागम होता है. इसकी शुरुआत कुल्लू घाटी के आराध्य देवता भगवान रघुनाथ के आगमन से होती है.

शुक्ला ने हिमाचल को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए सभी देवी-देवताओं से आशीर्वाद की प्रार्थना की और समाज से इस बुराई को खत्म करने के लिए सामूहिक रूप से आगे आने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ”देवभूमि हिमाचल में नशे के लिए कोई जगह नहीं है. हमें मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बनाना होगा.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version