लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ‘राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस’ की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि ‘हम सभी तिरंगे के सम्मान की रक्षा हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध और संकल्पित हैं.’ मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ” ‘राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं.” उन्होंने लिखा, “हिमालय की चोटियों से हिन्द महासागर की लहरों तक, कश्मीर की घाटियों से कन्याकुमारी की धाराओं तक ‘तिरंगा’ 140 करोड़ भारतीयों की आत्मा, अस्मिता, अखंडता और एकात्मता का गौरवमयी प्रतीक है.” उन्होंने कहा, “हम सभी इसके (तिरंगा) सम्मान की रक्षा हेतु पूर्णत? प्रतिबद्ध और संकल्पित हैं.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version